राग दरबारी (हिन्दी) श्रीलाल शुक्ल


₨ 800.00

जैसे-जैसे उच्चस्तरीय वर्ग में
गबन, धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार और वंशवाद अपनी जड़ें मज़बूत करता जाता है, वैसे-वैसे आज से चालीस वर्ष पहले का यह उपन्यास और ज़्यादा प्रासंगिक होता जा रहा है।

राग दरबारी एक ऐसा उपन्यास है
जो गाँव की कथा के माध्यम से आधुनिक भारतीय जीवन की मूल्यहीनता को सहजता और निर्ममता से अनावृत्त करता है। शुरू से आख़िर तक इतने निस्संग और सोद्देश्य व्यंग्य के साथ लिखा गया हिन्दी का शायद यह पहला वृहत् उपन्यास है।
फिर भी राग दरबारी व्यंग्य-कथा नहीं है।
इसका सम्बन्ध एक बड़े नगर से कुछ दूर बसे हुए गाँव की जिन्दगी से है, जो इतने वर्षों की प्रगति और विकास के नारों के बावजूद निहित स्वार्थों और अनेक अवांछनीय तत्त्वों के सामने घिसट रही है। यह उसी जिन्दगी की दस्तावेज़ है।
1968 में राग दरबारी का प्रकाशन एक महत्त्वपूर्ण साहित्यिक घटना थी। 1970 में इसे साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया और 1986 में एक दूरदर्शन-धारावाहिक के रूप में इसे लाखों दर्शकों की सराहना प्राप्त हुई। वस्तुतः राग दरबारी हिन्दी के कुछ कालजयी उपन्यासों में से एक है।

SKU: 1517500588_NP-12335761886 Category:

Based on 0 reviews

0.0 overall
0
0
0
0
0

Be the first to review “राग दरबारी (हिन्दी) श्रीलाल शुक्ल”


There are no reviews yet.

Vendor Information

This will close in 0 seconds

Shopping cart0
There are no products in the cart!
Continue shopping
0

Select at least 2 products
to compare

Share to...